Archives

दोस्ती पर मुक्तक


जैसे सूरज के बिना हर ओर अंधेरा है।
जैसे बिन data के मोबाइल खटारा है।।
वैसे ही प्यारे दोस्तों के बिना इस जहाँ में,
हर एक एहसास हर रंग का मारा है।।

कवि – अमित चन्द्रवंशी

दोस्ती कविता (Dosti Poem)

दोस्ती ही तो है जो जिंदगी के एक रंग में भी कई रंग दिखाती है।
वरना बिना दोस्तों के रंगीन जिंदगी भी बेरंग सी नजर आती है॥

सच्ची दोस्ती से बढ़कर इस दुनिया में कुछ कहाँ है।
एक भी दोस्त अगर सच्चा है तो अपना सारा जहाँ है॥

जो दोस्त साथ हो तो डर किस उड़ती चिड़िया का नाम है।
मस्त मस्ती में बस हर दम खिलखिलाने का तब काम है॥

Continue reading

जन्मदिवस शुभकामनाएँ  (Birthday wishes with Poem)

Birthday Poem By Amit Chandrawanshi

Birthday Poem By Amit Chandrawanshi

🎁˙˙˙noʎ oʇ ʎɐpɥʇɹıq ʎddɐɥ🎂

जन्मदिवस शुभ अवसर पर ,
     लो खुशियाँ उपहार में हर ।
आप जियो साल हजार ,
     नाम  हो  आपका  अपार ।
सबके आशीष पाओ सर,
     आपसे दुखी न होय कोई नर।
खुशियों से भरे घर संसार ,
     न हो जिंदगी में आपकी हार।
बनो आप इतने बड़े फनकार,
     कामयाबी कदम चूमे हर बार।
बन महान छोड़ ऐसा असर ,
     आप  हो  जाओ  सदा  अमर।
धाकड़ अमित‘ की यही पुकार ,
     प्रभु कृपा रहे आप पर बरकरार। 

कवि – अमित चन्द्रवंशी

Also visit my Facebook Page.

Also read in Hinglish.

यह भी पढ़ें :

ढ़ोंगी साधु (कविता)

एक मुस्कान  (कविता)

बिन मौसम मौसमों का मजा लीजिए (मुक्तक)

तू एक कदम तो चल…(मुक्तक)

image

तू एक कदम तो चल, तेरे साथ कई कदम चलेंगे।
तू एक बार हाथ तो बढ़ा, तेरे लिए कई हाथ बढ़ेंगे॥
खुशी मिलना उतना कठिन नहीं, जितना लोग समझते हैं;
बस ‘अमित‘ मन में हो दृढ़ विश्वास, तो सब सुख मिलेंगे॥

रचयिता अमित चन्द्रवंशी

यह भी पढ़े :

आजकल के बच्चे(Modern Poem)

हनुमानजी की पूँछ में आग क्यों नहीं लगी?

दहेज प्रथा की वास्तविकता(Reality of Dowry System)

क्यों करूँ आत्महत्या? (कविता)